पन्ना: पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता कैम्प में नन्हे हाथियों के प्रशिक्षण का वीडियो हुआ वायरल, पर्यटकों ने लिया आनंद
Panna, Panna | Nov 13, 2024 पन्ना टाइगर रिजर्व अपनी बाघों की आबादी के लिए तो प्रसिद्ध है ही, परन्तु यहां अन्य वन्य प्राणी जैसे हाथी, गिद्ध, और तेंदुए भी पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करते हैं। हाल ही में एक वायरल वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है, जिसमें हिनौता गेट पर नन्हे हाथियों को प्रशिक्षण देते हुए महावत का अद्भुत नजारा देखा जा सकता है।