भारी बारिश के कारण अड़की करकरी नदी के निर्माणाधीन सोनपुर पुल में फंसे 6 मजदूरों । इन्हें बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीम रांची से रवाना हो गई है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने इलाके में तबाही मचा दी है, जिससे पुल के निर्माण कार्य में लगे मजदूर फंस गए।