आपको बता दें कि अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर जिले भर की पुलिस महिलाओं को गांव गांव जाकर मिशन शक्ति के तहत जागरूक कर रही है। इसी कड़ी में रविवार दोपहर बारह बजे डिडौली थाना पुलिस ने गांव करनपुर में जाकर महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया। साथ ही महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही साइबर क्राइम के बारे में भी जागरूक किया।