सिकंदरा: सिकंदरा-रसूलाबाद मार्ग पर नो एंट्री बेअसर, दिन में दौड़े ट्रक-डंपर, संदलपुर में नियमों की अनदेखी और अवैध वसूली के आरोप
सिकंदरा-रसूलाबाद मार्ग पर जिला प्रशासन द्वारा सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर नो एंट्री लागू की गई है। इसके बावजूद नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे संदलपुर कस्बे में ट्रक और डंपर जैसे भारी वाहन बेधड़क दौड़ते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय भारी वाहनों की आवाजाही से न केवल जाम की स्थिति बनती