कुचाई: धुनाडीह में ग्रामीणों की बैठक, जर्जर स्कूल भवन पर चिंता व्यक्त की
कुचाई प्रखंड के रूगुडीह पंचायत अंतर्गत धुनाडीह गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हालत में होने के कारण बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। सोमवार दोपहर लगभग एक बजे ग्राम प्रधान नंदकिशोर मुंडा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कई बार शिक्षा विभाग से नए भवन निर्माण की मांग की, लेकिन अब तक कोई