खंडवा में महापर्व छठ पूजा पर घर जाने के लिए तत्काल टिकट नहीं मिल पा रहा है। यूपी-बिहार सहित दिल्ली और मुंबई रूट की ट्रेनों में टिकट के लिए यात्री रात में ही रिजर्वेशन काउंटर के गेट पर बिस्तर लगाकर सो रहे हैं। जबकि खंडवा से यूपी और बिहार सहित दिल्ली, मुंबई व गुजराज की ओर 25 से अधिक पूजा स्पेशल ट्रेनें रेलवे चला रहा है। यह जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे की है।