सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान एक यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद मोकामा रेलवे स्टेशन पर RPF एवं GRP ने यात्री को उतारकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में शाम 5 बजे रेल पुलिस ने बताया कि ट्रेन से सूचना मिली थी कि एक यात्री की तबीयत अचानक खराब हो गई है।