लातेहार: हजारीबाग से लातेहार के कुमंडी लौट रही बारातियों से भरी बोलेरो मुरूप ग्राम में हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन बराती घायल
हजारीबाग जिले से लातेहार जिला के कुमंडी ग्राम में लौट रही बारातियों से भरा बोलेरो लातेहार के मुरूप ग्राम में बुधवार की रात 10:00 बजे के करीब हुआ दुर्घटनाग्रस्त। हुई घटना में तीन बराती धनलाल सिंह जमींदार यादव एवं सुधीर यादव घायल हो गए थे। जिनका प्राथमिक इलाज सदर अस्पताल लातेहार में होने के बाद स्थिति सामान्य हुई।