बरवाडीह: बरवाडीह के डोरामी पथ पर दो बाइकों की टक्कर, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
गुरुवार की शाम 4:00 के करीब बरवाडीह के डोरामी पथ पर दो बाइकों की हुई आपसी भीषण टक्कर में कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर सिंह एवं स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाडीह भेजकर इलाज कराया गया। जहां चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक इलाज के बाद चारों को बेहतर इलाज के लिए पलामू सदर अस्पताल रेफर कर दिया।