चांदामेटा में मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया गया। महावीर दिगंबर जैन मंदिर चांदामेटा में सुबह पांच बजे से कार्यक्रम प्रारंभ हुए। सकल दिगंबर जैन समाज ने 24 किलो का निर्वाण लाडु भगवान को चढाया। निवार्ण लाडू की भव्य प्रभात फेरी निकाली गई । मंदिर प्रबंधन ने मंगलवार को सात बजे बताया कि मंदिर में दिन भर कार्यक्रम आयोजित किए गए।