मड़िहान: पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर द्वारा थाना राजगढ़ का वार्षिक निरीक्षण कर संबंधित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश
पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम सलामी में लगी गार्द का मान प्रणाम ग्रहण कर सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया। थाना निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय परिसर आदि का भ्रमण कर परिसर में माल मुकदमाती वाहनों के रखरखाव एवं परिसर की साफ सफाई इत्यादि के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।