गोपालगंज: उत्पाद विभाग ने भींगारी चेक पोस्ट पर दो शराब तस्करों को विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिले के भींगारी चेक पोस्ट में उत्पाद विभाग के टीम ने वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने शनिवार को शाम 5:30 बजे बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर के पास से 3.9 लीटर विदेशी शराब के साथ बाइक को जप्त किया गया । और उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।