शहर के काली स्थान रोड में एक युवक को घर से बुलाकर कुछ युवकों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से हुए हमला में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया।