हाथरस: कस्बा मेंडू में रुपए के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, लाठी डंडे चले, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू में पक्षों के बीच रुपए के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई, मारपीट में महिलाएं भी शामिल हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान लात घूंसे व लाठी डंडे चलने लगे, दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट का एक वीडियो मीडिया पर वायरल हुआ है। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में आगे आवश्यक जांच शुरू कर दी है।