हाथरस: गांव नगला अलगर्जी में युवक ने ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या का किया प्रयास, परिजन लाए अस्पताल
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला अलगर्जी में एक युवक ने घर के अंदर कमरे में ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया, ब्लेड से गला काटने के बाद गंभीर हालत में परिजन युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक को हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।