हाथरस: कस्बा हसायन में बच्चों के झगड़े के बाद पड़ोसियों ने एक युवक को जमकर पीटा, बेहोशी की हालत में किया गया रेफर
जनपद हाथरस के कस्बा हसायन में बच्चों के झगड़े के बाद पड़ोसियों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी, मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, पीड़ित युवक के परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई, युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन पर भर्ती कराया गया, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक को बेहोशी हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।