आगरा: दीवानी कोर्ट में तारीख पर आई महिला और उसके भाइयों पर महिला के पति व साथियों ने किया हमला, 1 घायल
Agra, Agra | Nov 20, 2025 आगरा दीवानी कोर्ट में भत्ते केस की तारीख पर आई महिला, उसके भाई और बीकेयू भानु के युवा प्रदेश अध्यक्ष पवन समाधियां से पति व उसके वकील साथियों ने मारपीट कर दी। पवन का सिर फटा, कपड़े खून से सने। महिला ने हर पेशी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कई थानों की फोर्स व कमिश्नर पहुंचे, कोर्ट छावनी बना। कार्रवाई न हुई तो अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी।