सीपीआई के कार्यकर्त्ताओं ने पूर्व सांसद स्व. पीताम्बर सिंह की 103 वीं जयंती गुरुवार को केसरिया में धुमधाम से मनाई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने पीताम्बर चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी गुरुवार शाम करीब 04 बजे मिली।