बरेली: बारात के जाम पर डीएम ने दिखाई सख्ती, एंबुलेंस फंसी तो आयोजकों और बैंड पर होगी कार्रवाई
बरेली में बारात के कारण लगे जाम में एक एंबुलेंस फंसने की घटना के बाद जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि बारात की वजह से एंबुलेंस या आम लोगों को परेशानी हुई तो शादी आयोजकों और बैंड संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने इमरजेंसी वाहनों को प्राथमिकता देने और सड़क जाम न करने की हिदायत दी है।