शाहपुरा में आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें शाहपुरा विधानसभा के पांचों मंडलों के कार्यकर्ताओं व प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय स्वावलंबन को मजबूत बनाना व जन-जन को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना रहा। वक्ताओं ने उपस्थित जनसमूह से वोकल फॉर लोकल अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।