कटनी। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर स्थित बड़वारा बाईपास के समीप एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। शनिवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।