मसौढ़ी: पटना-गया मार्ग के चनाकी मोड़ पर अनियंत्रित पिकअप ने दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों घायल
Masaurhi, Patna | Jan 12, 2025 पटना गया मुख्य सड़क मार्ग के चनाकी मोड़ के पास मसौढ़ी की ओर से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को रविवार की शाम 8:00 जोरदार टक्कर मार दी इसके बाद दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाद में आसपास के लोगों की मदद से दोनों जख्मी युवको को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया वहीं पिकअप चालक को पुलिस ने शराब के नशे मे गिरफ्तार किया है।