बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव राधा मोहन यादव ने आज 8 फरवरी रविवार श्याम करीब 5 बजे पश्चिम चंपारण में एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को पूरे देश में आम हड़ताल आयोजित की जाएगी और इसे सफल बनाने के लिए सभी किसान अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे। राधा मोहन यादव ने कहा कि इस हड़ताल के दौरान किसानों की कई मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।