खेतड़ी: खेतड़ी नगरपालिका में वंदे मातरम् कार्यक्रम का आयोजन, पालिकाकर्मियों ने राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का लिया संकल्प
खेतड़ी नगरपालिका परिसर में मंगलवार को वंदे मातरम् कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष गीता देवी सैनी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईओ नागरमल गुर्जर ने की। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। सैनी ने आत्मनिर्भरता की शपथ दिलाई।