बारुन: परसिया गांव के बधार पुल के समीप लापता 26 वर्षीय महिला का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
बारुण प्रखंड के जम्होर थाना क्षेत्र के परसिया गांव स्थित बधार से पूल के नीचे से दो दिनों से लापता एक 26 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है. मृत महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खखडा टोले तेलिया डीह गांव निवासी टुनटुन पासवान की पत्नी गौरी कुमारी के रूप में हुई है.