बारुन: पुनपुन नदी में डूबे किशोर का शव मिला, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
बारुण थाना क्षेत्र के सिरिस में 12 वर्षीय किशोर की मौत पुनपुन नदी में डूबने से हो गई है । जिसके शव को ढूंढ लिया गया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि शव को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ टीम को बुलाई गई थी। जिसके द्वारा शव को खोजा गया। वही शव का पोस्टमार्टम करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।