बारुन: भलुआही से शराब के साथ गिरफ्तार हुए धंधेबाज़ को पुलिस ने भेजा जेल
बारुण पुलिस ने शराब के विरुद्ध अभियान चलाते हुए काफी मात्रा में शराब के साथ एक धंधेबाज़ को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि बारुण थाना क्षेत्र के भलुआही में अभियान चलाया गया। जिस दौरान काफी मात्रा में शराब के साथ धंधेबाज़ को गिरफ्तार करते हुए उसे जेल भेजा गया है।