नागदा कृषि उपज मंडी में दोपहर में किसानों ने जमकर हंगामा किया, जिसके कारण् नीलामी कार्य बंद हो गया, शाम लगभग पौने पांच बजे नीलामी दोबारा शुरु हो सकी। किसान रवि पटेल एवं संजु पटेल ने संयुक्त रुप से बताया कि अनाज व्यापारियों द्वारा चार चार किलो कम उपज तौली जा रही थी, जिसको लेकर मामले की शिकायत एसडीएम रंजना पाटीदार, तहसीलदा मधु नायक से की गई।