कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व कालापीपल के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी मंगलवार को क्षेत्र के दौरे पर रहें। विधानसभा के डोराबाद खजुरिया में राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी का कांग्रेस ने पुष्प माला में साफा बांधकर स्वागत किया। वही कुणाल चौधरी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके हाल जाने। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष चिराग परमार मौजूद रहें।