थावे: थावे बाजार सहित पूरे जिले में दीपावली पर लोगों ने की पूजा-अर्चना, घरों को सजाया और आतिशबाजी की
जिले के थावे थाना क्षेत्र के थावे बाजार सहित पूरे जिले में दीपावली के मौके पर लोगों ने पूजा अर्चना करने के साथ ही अपने घरों की सजावट भी की। वही आतिशबाजी कर लोगों ने दीपावली के पर्व को धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान पुलिस भी अलर्ट रही।