जावद: जावद में व्यापारी संघ एवं सर्व समाज की बैठक में दीपावली की तारीख तय हुई
Jawad, Neemuch | Oct 11, 2025 जावद में शनिवार को रात 9:00 बजे करीब व्यापारी संघ और सर्व समाज की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी दीपावली पर्व को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों की सहमति से दीपावली मनाने की तारीख 20 अक्टूबर 2025 तय की गई। इस अवसर पर नगर के प्रमुख व्यापारी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।