रामपुर मनिहारन: नानौता चीनी मिल में निर्माणाधीन किसान भवन का लिंटर भरभराकर गिरा, मजदूरों ने भागकर बचाई जान, मची अफरा-तफरी
नानौता के किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में शनिवार दोपहर 3 निर्माणाधीन किसान भवन का लिंटर अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना के समय वहां कई मजदूर काम कर रहे थे, जिन्होंने मलबा गिरते देख भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।