छपरा: चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा के बाद छपरा जंक्शन पर महिला ने बच्ची को जन्म दिया
Chapra, Saran | Apr 1, 2026 कटिहार से अंबाला जंक्शन जा रही ट्रेन संख्या 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस में यात्रा कर रही गर्भवती महिला किरण देवी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उनके साथ उनका 2 वर्षीय बेटा और 10 वर्षीय भाई भी मौजूद था। स्थिति बिगड़ने पर महिला छपरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-01 पर उतर गई। बुधवार की सुबह 9 बजें के लगभग जानकारी दी गई।