मिर्ज़ापुर: मुख्यमंत्री के हमशक्ल वाराणसी के अर्जुननाथ ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन किया, बोले- 2027 में योगी फिर बनेंगे मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हमशक्ल वाराणसी के अर्जुननाथ ने शनिवार की सुबह 11:00 बजे मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। इसके बाद वहां मौजूद मीडिया से कहा कि 2027 में उनकी कामना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर मुख्यमंत्री बनें। इसके बाद वह देश की प्रधानमंत्री बनें। विंध्याचल में श्रद्धालुओं ने उनके साथ सेल्फी भी लिया।