कोल: कमालपुर में ट्रक और DCM की आमने-सामने हुई ज़ोरदार भिड़ंत, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल, केबिन काटकर निकाला गया बाहर
दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क के इलाके के कमालपुर हाईवे की बताई जा रही है।जहां ट्रक और डीसीएम 407 में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्रक के केबिन में फंस गया।जेसीबी की सहायता और स्थानीय लोगों की मदद से केबिन काटकर ट्रक चालक को बाहर निकल गया। इधर सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।