हज़ारीबाग: हजारीबाग में हाथियों का कहर, 20 घंटे में 7 लोगों की मौत, गांव में दहशत
हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र के कजरी गांव में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। बीती रात हुए हमले में एक महिला की मौत और एक व्यक्ति के घायल होने से मृतकों की संख्या 7 पहुंच गई है। पांच हाथियों का झुंड गांव के आसपास डेरा डाले हुए है, जिससे लोगों में दहशत है। प्रशासन ने अस्थायी शरण स्थल बनाकर ग्रामीणों से सतर्क रहने और रात में घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। वन विभाग हालात पर नजर रखे हुए है।