पूरनपुर: तहसील परिसर में मांगों को लेकर दूसरे दिन भी भाकियू का धरना प्रदर्शन जारी, एसडीएम की वार्ता के बाद भी समाधान नहीं हुआ
पूरनपुर तहसील परिसर में किसानों एवं ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार से तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन भानु का धरना प्रदर्शन चल रहा है। वुधवार दोपहर तीन बजे दुसरे दिन भी भाकियू का धरना प्रदर्शन जारी है। जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरनपुर एसडीएम अजीत प्रताप सिंह पहुंचे थे। वार्ता सफल नहीं हो सकी।