कोटा: नवरात्रि अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भंनवारटंक स्थित मरही माता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़
Kota, Bilaspur | Mar 26, 2026 भंनवारटंक स्थित प्रसिद्ध मरही माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दूर से पहुंचे भक्तों ने मरही माता के दरबार में पहुंचकर माथा टेका और अपनी मनोकामना की पूर्ति तथा सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए हैं