मिर्ज़ापुर: पितृ पक्ष की अमावस्या तिथि पर नगर के बरियाघाट और विंध्याचल में रामगया घाट पर पिंडदान करने के लिए उमड़े लोग
पितृपक्ष की अमावस्या तिथि पर नगर की बरियाघाट और विंध्याचल के रामगया घाट पर पिंडदान करने के लिए लोग उमड़े रहे। रामगया घाट पर जिले के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे थे। वही बरियाघाट पर नगर के अलग-अलग मोहल्लों से लोग पिंडदान करने पहुंचे थे। पितरों के तर्पण के लिए लोगों ने पिंडदान किया।