बासोदा: बासौदा देहात थाना परिसर में हरियाली महोत्सव के तहत पौधारोपण, कलेक्टर एसपी रहे मौजूद
बासौदा में हरियाली महोत्सव अभियान के अंतर्गत आज पौधारोपण किया गया है इस दौरान विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता और विदिशा पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी सहित समस्त थाना स्टाफ और विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे जानकारी के अनुसार 1 जुलाई से 7 जुलाई तक हरियाली महोत्सव अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान के अंतर्गत आज बासौदा देहात थाना परिसर में पौधा रोपण किया गया