हर घर नल जल योजना के तहत बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना से जुड़े धालभूमगढ़ प्रखंड के महुलीशोल पंचायत में पिछले 15 दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह बाधित है। पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों को पीने के स्वच्छ जल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, सुवर्णरेखा नदी से पानी लेकर बिहिंदा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से गांवों में जलापूर्ति की