चारामा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को दोपहर 3 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया 13 कट्टा धान जप्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतेसरा कलार पारा निवासी खिलावन सिन्हा के घर के पर्छी से 13 कट्टा धान चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना चारामा में अपराध दर्ज किया गया था।