दुमका: परिसदन में खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत सांसद खेल महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित
Dumka, Dumka | Sep 15, 2025 आज सोमवार को शाम 5 बजे के करीब खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाली सांसद खेल महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड ओलिंपिक संघ के कोषाध्यक्ष सह सांसद खेल महोत्सव के प्रदेश संयोजक शिवेन्दु नाथ दुबे उपस्थित रहे। सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक दुमका लोकसभा में किया जाएगा।