हनुमानगढ़ जिले के अनेकों गांवों में पिछले तीन दिनों से जारी कड़ाके की ठंड और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट ने किसानों को प्रभावित किया है। लगातार तीन दिनों तक पड़े भीषण पाले के कारण खेतों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है, जिससे चना सरसों गेहूं जैसी रबी की फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है।