बेगूसराय में ससुराल से लौटने के दौरान एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। इस घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के बखड्डा के पास की बताई जा रही है।मृतक युवक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के रजवाड़ा गांव निवासी दीपक कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दीपक की शादी महज छह महीने पहले ही हुई थी।