ब्यौहारी: ब्यौहारी पोड़ी खदान में लीज से बाहर रेत का उत्खनन करते चार पोकलेन ज़ब्त
ब्यौहारी में रेत को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर अब खनिज विभाग नींद से जाग कर कार्यवाही कर रहा है। लीज से बाहर रेत का अवैध उत्खनन करते चार पोकलेन एक हाईवे खनिज विभाग ने जप्त कर कार्यवाही की है यह जानकारी सोमवार सुबह 10 बजे दी गई है।