उरई: कोटरा उरई रोड पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, एक युवक की मौत व दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल
Orai, Jalaun | Mar 26, 2024 उरई तहसील क्षेत्र के कोटरा उरई रोड का है, जहां पर दो युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे वहीं तेज रफ्तार बाइक कोटरा उरई रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए,ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।