बसहाटांड़ पंचायत के मुखिया रणधीर राय ने सोमवार शाम 3 बजे असहना आवास पर दर्जनों जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे। बताया कि रिकॉर्डतोड़ शीतलहरी में प्रखंड से पंचायत को मिला करीब 100 कंबल नाकाफी हो रहा था और उन्होंने निजी फंड से 400 कंबल की खरीद करके हर जरूरतमंदों को ठंड से राहत देने का प्रयास किया हैं। इधर कंबल पाने वाले लोगों ने मुखिया के नेक इरादों की सराहना की।