अमानगंज: पन्ना: जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 26 जुलाई को जनसंपर्क कार्यालय पन्ना ने प्रेसनोट जारी कर दी जानकारी
Amanganj, Panna | Jul 24, 2024 कलेक्टर सुरेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार, 26 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शाम 4 बजे जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक होगी। इस दौरान जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा सहित समूह ग्राम जल प्रदाय एवं एकल ग्राम योजनाओं की प्रगति तथा शालाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों में पेयजल की समीक्षा की जाएगी।