अमानगंज: पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय पन्ना में “एक पेड़ मां के नाम” वनोत्सव का आयोजन जनसंपर्क कार्यालय पन्ना ने दी जानकारी
Amanganj, Panna | Jul 22, 2024 जनसंपर्क कार्यालय पन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय पन्ना में 22 जुलाई को पौधरोपण महाअभियान की गतिविधियों के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर सुरेश कुमार और विद्यालय के प्राचार्य अमित दाहिया सहित शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।